फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों के रूट से हटाया पुलिस बल, रूट डायवर्जन हटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में सावन का आखिरी सोमवार भी शांतिपूर्वक निपट गया। इससे कांवड़ियों के रूट पर लगाया गया पुलिस बल हटा लिया गया है, तो वहीं शुक्रवार रात से लागू रूट डायवर्जन भी खत्म कर दिया गया है। जो वाहन बाईपास पर रोके गए थे, उन्हें रवाना करके बाईपास के किनारे खाली करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

सावन में पुलिस द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत रही। कछला से लेकर बदायूं बरेली हाईवे पर पुलिस बल तैनात रहा। उनकी सुरक्षा के लिए प्रशासनिक अधिकारी भी लगाए गए। दिन रात के हिसाब से ड्यूटी लगाई गई। सावन के महीने में चार बार रूट डायवर्जन करना पड़ा। आखिरी सोमवार को पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई थी। अंतिम सोमवार के बाद बाहर से आई पुलिस को रविवार के दिन ही रवाना कर दिया गया। सोमवार शाम कांवड़ियों के रूट पर तैनात पुलिस को हटा लिया गया। शाम सात बजे रूट डायवर्जन भी समाप्त करा दिया गया। इससे जहां तहां फंसे वाहन देर रात रवाना किए जा सके।
-------------
दो स्थानों पर हुआ था हंगामा
- सावन में जिले में दो स्थानों पर हंगामा हुआ। कांवड़ियों के साथ मारपीट हुई और पथराव हुआ। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव दूगों में कांवड़ियों पर पथराव और मारपीट की घटना हुई थी। इसमें नामजद 11 आरोपियों को जेल भेजा गया। दूसरी घटना मूसाझाग के गुलड़िया में हुई। इसमें नामजद एक आरोपी पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें