फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोग की सदस्य ने जेल में महिला बंदियों का हाल जाना

विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में महिलाओं की समस्याएं सुनतीं महिला आयोग की सदस्य मिथिलेश अग्रव? - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य मिथिलेश अग्रवाल बुधवार को बदायूं पहुंचीं। यहां पर उन्होंने जिला जेल का निरीक्षण किया और महिला बंदियों से बात की। उसके बाद में लोक निर्माण विभाग भवन पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक की और महिलाओं की समस्याएं भी सुनी।
विज्ञापन

उप्र महिला आयोग की सदस्य मिथिलेश अग्रवाल ने सबसे पहले जिला जेल के महिला बैरक का निरीक्षण किया गया। वहां पर महिला बैरक की बंदियों के साथ बातचीत कर उनका हालचाल लिया। सदस्य ने जिला जेल की साफ सफाई की व्यवस्था, उपचार को देखकर प्रशंसा व्यक्त की। उसके बाद में महिला आयोग की सदस्य द्वारा पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में पहुंचकर महिला उत्पीड़न के संबंध में शिकायतों को सुना। इस दौरान सात शिकायतें आईं। इसके लिए संबधित अधिकारियों को समय से निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने व आवेदकों की सुविधा की दृष्टि से जिला स्तर पर महिला उत्पीड़न के मामलों के लिए जनसुनवाई की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मोहम्मद साजिद, जिला प्रोवेशन अधिकारी अभय कुमार, जिला सूचना अधिकारी बाबूराम, महिला थाना अध्यक्ष रेनू सिंह, प्रभारी डीसीआरबी सुरेंद्र कुमार सागर, संरक्षण अधिकारी रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें