फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट डायवर्जन से 75 किमी दूर हो गई बरेली

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। श्रावण मास में रूट डायवर्जन लागू होने से बरेली से बदायूं की दूरी 75 किलोमीटर हो गई है तो वहीं दिल्ली जाने के लिए 264 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा। यह दूरी बढ़ने से परिवहन विभाग ने भी दोनों रूट पर किराया बढ़ा दिया है। अब बरेली के लिए 23 रुपये और दिल्ली जाने के लिए 25 रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार रात आठ बजे से जिले में रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने पहले ही इसका रूट प्लान सार्वजनिक करा दिया है। इसके अनुसार रोडवेज बसें वजीरगंज, आंवला, अलीगंज, रामगंगा होते हुए बरेली पहुंचेंगी। इस रूट से 75 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा जबकि बरेली-बदायूं की दूरी केवल 53 किलोमीटर है। उसका किराया 65 रुपये है लेकिन अब रूट डायवर्जन के अनुसार परिवहन विभाग ने किराया बढ़ाकर 88 रुपये कर दिया है। इधर, रूट डायवर्जन के अनुसार दिल्ली जाने वाली बसें बदायूं से वजीरगंज, सैदपुर, बिसौली, नरैनी, सहसवान, दहगवां, जरीफनगर, गुन्नौर होते हुए जाएंगी। इधर से बदायूं-दिल्ली की दूरी 264 किमी है। इसका किराया 323 रुपये कर दिया गया है। वैसे दिल्ली-बदायूं की दूरी 233 किमी है और उसका किराया 298 रुपये है।
-
एटा-कासगंज की दूरी दो किमी घटी
आमतौर पर एटा-कासगंज जाने वाले वाहन उझानी कछला होते हुए जाते हैं लेकिन अब रूट डायवर्जन के अनुसार वाहन शहर में जालंधरी सराय चौराहे से शेखूपुर, कादरचौक, कादरगंज होते हुए जाएंगे। इधर से एटा कासगंज की दूरी दो किमी घट गई है, लेकिन इससे उसके किराये पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।
विज्ञापन

-
मुरादाबाद जाने वाले वाहनों का नहीं बदला रूट
जिले में भले ही रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है लेकिन मुरादाबाद चंदौसी जाने वाले वाहनों का रूट नहीं बदला है। हालांकि मुरादाबाद से बदायूं आने वाले भारी वाहनों को तीन दिन शहर के बाहर इंतजार करना पड़ेगा। शुक्रवार रात से लेकर सोमवार रात तक उन्हें शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा।
-
रूट डायवर्जन के दौरान फर्रुखाबाद-शाहजहांपुर नहीं चलेंगी बसें
परिवहन निगम के अनुसार बदायूं-फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर रोड कम चलता है। रूट डायवर्जन के अनुसार फर्रुखाबाद की दूरी भी काफी बढ़ गई है। फर्रुखाबाद जाने के लिए दातागंज, जैतीपुर होते हुए जाना पड़ेगा। इससे तीन दिन इस रूट पर बसों का न चलने का अनुमान है।
--
पांच जोन-अट्ठारह सेक्टर में बांटी कांवड़ सुरक्षा, पुलिस तैनात
बदायूं। कांवड़ सुरक्षा को लेकर कई दिन से चल रही पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की तैयारियां शुक्रवार रात अंतिम चरण में पहुंच गईं। पूरी कांवड़ सुरक्षा पांच जोन और अट्ठारह सेक्टर में बांट दी गई है। दोनों जोन और हर सेक्टर में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक सेक्टर पर एक-एक इंस्पेक्टर को लगाया गया है। इसमें पांच सीओ, 100 दरोगा, 400 सिपाही, 80 महिला कांस्टेबल, 263 होमगार्ड, एक फ्लड यूनिट और चार प्लाटून पीएसी को लगाया गया है।
-
कांवड़ियों के रूट पर नहीं बिकेगी मांस-मदिरा
पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने आदेश दिया है कि कांवड़ियों के रूट पर किसी प्रकार का मांस मदिरा नहीं बिकेगी। कछला से लेकर बदायूं-बरेली रोड तक कोई शराब की दुकान नहीं खुलेगी और न ही मांस की दुकानें खुलेंगी। अगर कांवड़ यात्रा के दौरान कोई दुकान खुली पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। इस रूट चार्ट के अनुसार बरेली-बदायूं की दूरी बढ़ी है। इससे किराया भी बढ़ाया गया है। कांवड़ियों की ज्यादा भीड़ होने पर बसें रूट चार्ट के अनुसार ही चलेंगीं। अगर भीड़ नहीं हुई तो पूर्व की तरह नियम का पालन होगा।
विज्ञापन

- विनोद कुमार शुक्ला, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें