बदायूं। अब सभी मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ा जाएगा। इसके लिए तहसीलदार सदर ने बीएलओ की बैठक की। उन्होंने बताया कि वे सभी मतदाताओं के घरों पर जाकर पहचान पत्र और आधार कार्ड का नंबर लेने होंगे। उसके बाद में तहसील में उनको जमा कर दिया जाएगा।
तहसीलदार सदर करनवीर सिंह ने नगर पालिका के सामने स्थित हॉल में बीएलओ की बैठक ली। इसमें तहसीलदार ने कहा कि मतदाताओं के आधार नंबर अब मतदाता पहचान पत्र से लिंक होंगे। इसको लेकर एक अगस्त से 31 दिसंबर तक जिले में अभियान चलेगा। स्वैच्छिक रूप से बीएलओ घर-घर जाकर आधार नंबर एकत्र करेंगे। साथ ही इस दौरान मतदाता स्वयं भी वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से अपने आधार को लिंक करा सकेंगे। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को दो मतदाता पहचान पत्र है। तो एक पहचान पत्र निरस्त किया जाएगा। संवाद