फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल भारी वाहनों के लिए बंद रहेगा कछला-बदायूं रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गंगा दशहरा के मौके पर बृहस्पतिवार को कछला-बदायूं रोड भारी वाहनों के लिए बंद रहेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा के मौके पर कछला गंगा घाट पर भारी भीड़ पहुंचने की संभावना है। इससे पुलिस ने अभी से इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कछला गंगा घाट से लेकर उझानी और शहर के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। जगह-जगह यातायात पुलिस कर्मियों को भी लगाया गया है। बृहस्पतिवार को कछला बदायूं रोड भारी वाहनों के लिए बंद रहेगा। इसके लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। सुबह से दोपहर तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इसके तहत जिले से कासगंज की ओर जाने वाले भारी वाहन रोडवेज बसें आदि नौशेरा तिराहे से कादरचौक गंजडुंडवारा होते हुए जाएंगे, तो वहीं कासगंज की ओर जाने वाले अन्य सभी वाहन उझानी बाईपास चौराहे से मुजरिया चौराहे, सहसवान और गुन्नौर होते हुए जाएंगे। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि यह रूट डायवर्जन बृहस्पतिवार सुबह से ही लागू कर दिया जाएगा। दोपहर दो बजे के बाद समाप्त किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें