फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गड्ढामुक्त’ सड़क के लिए आपका ‘आभार’

विज्ञापन
बालाजी नगर में सड़क किनारे लगाया गया बोर्ड। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। बदायूं-उसावां रोड स्थित मोहल्ला बालाजी नगर की सड़क काफी समय से टूटी पड़ी है। स्थानीय लोग सड़क को बनवाने के लिए जनप्रतिनिधियों-अफसरों से काफी समय से मांग कर रहे हैं। काफी कोशिश के बाद भी सड़क न बनने पर अब लोगों ने जनप्रतिनिधियों और अफसरों पर कटाक्ष करते हुए गड्ढा मुक्त सड़क बनवाने के लिए ‘आभार’ जताते हुए अपना आक्रोश जाहिर है।
विज्ञापन

मोहल्ला बालाजी नगर को जानी वाली मुख्य सड़क कई साल से टूटी हुई है। इसको बनवाने को लेकर काफी समय से स्थानीय लोग अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक के चक्कर लगा चुके हैं। आज तक सड़क नहीं बन सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल ने मोहल्ले को अपनी सीमा से बाहर बताकर पल्ला झाड़ लिया था। वहीं शहर विधायक/ नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता से बात की तो उन्होंने सड़क बनवाने का सिर्फ आश्वासन दिया। कई माह निकल जाने के बाद भी आज तक यह सड़क नहीं बन पाई है।
मोहल्ले वालों का कहना है कि सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य से भी उन्होंने सड़क बनवाने के लिए बात की लेकिन इस दिशा में आज तक कोई काम नहीं हो सका। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। इसके तहत 15 सितंबर से प्रदेश में गड्ढा मुक्त करने का काम शुरू हुआ। बावजूद इसके किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

ऐसे में नाराज मोहल्लेवालों ने बुधवार को मुख्य रोड पर एक बोर्ड लगा दिया। उन्होंने माननीयों का नाम लिखकर ‘गड्ढामुक्त’ सड़कें देने के लिए आभार जताया है।
-
कई बार अधिकारियों से मौखिक, लिखित में अपनी बात कह चुके है। यहां पर तक कि फोटो, वीडियो के माध्यम से भी अपनी समस्या को रखा है। इसके बावजूद अधिकारी ध्यान न दें तो सभी को खराब लगता है।
-आकाश माहेश्वरी
-
कुछ जनप्रतिनिधि कहते हैं वोट नहीं दिया तो तुम्हारे यहां पर सड़क बनवाने का काम कैसे करा दें। ऐसी मानसिकता वाले जनप्रतिनिधि होंगे तो विकास कैसा होगा। इसका उदाहरण यहां की मुख्य सड़क है।
-सुरेश चंद्र शर्मा
-
सांसद, नगर विकास राज्यमंत्री, पालिकाध्यक्ष समेत अन्य जनप्रतिनिधियों से मोहल्ले के लोग अपनी पीड़ा कह चुके हैं लेकिन उसका असर आज तक देखने को नहीं मिला, हां मिला तो केवल आश्वासन।
- महेंद्र कुमार
-
जिस तरह से जनप्रतिनिधियों ने जिले की अन्य सड़कें गड्ढा मुक्त कराईं, ठीक उसी तरह हमारे मोहल्ले की सड़क भी गड्ढा मुक्त बनवाई है। ऐसे में सभी का दिल से आभार व्यक्त करने के लिए मोहल्ले वालों ने सड़क पर बोर्ड लगवाया है।
विज्ञापन

-शाहबुद्दीन
-
शासन ने सभी सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान छेड़ रखा है। इस सड़क को भी गड्ढामुक्त बनाया जाएगा। बैनर के बारे में जानकारी नहीं है।
- महेश चंद्र गुप्ता, नगर विकास राज्यमंत्री

बालाजी नगर में सड़क पर भरा पानी। संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें