बदायूं। जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के सदस्य बनने लिए तीन सितंबर को मतदान होगा। इसके लिए नामांकन पत्र 21 से 27 अगस्त तक रोज सुबह 11 से शाम चार बजे तक खरीदे जा सकेंगे। साथ ही चार बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उसके बाद में 31 अगस्त की सुबह 11 से शाम तीन बजे तक नाम वापसी होगी। उसके बाद तीन सितंबर को सुबह आठ बजे से शाम तीन बजे तक मतदान होगा। तीन सितंबर को ही शाम तीन बजे के बाद में मतगणना होगी। जिलाधिकारी दीपा रंजन ने बताया कि यह सभी प्रक्रिया जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष में होगी। संवाद