फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीन के काम से भी मशहूर होगा जिला: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। डीएम कुमार प्रशांत ने शिविर कार्यालय में जनपद के कालीन उद्योग के विकास के लिए निर्यातकों के साथ बैठक की साथ ही निर्यातकों को बदायूं के बुनकरों के साथ व्यापार करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बदायूं के कालीन की पहचान वैश्विक स्तर पर है। यहां के बुनकरों द्वारा बुने गए कालीन विभिन्न जनपदों जैसे आगरा में फिनिश, इत्यादि होकर विदेशों में निर्यात किए जाते हैं, परंतु इसका लाभ बुनकरों को न होकर मध्यस्थों को हो रहा है इसलिए यह आवश्यक है कि बुनकर सीधे मुख्य धारा में आकर अपने कालीन को निर्यातकों तक पहुंचाएं। इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों से निर्यातकों को अवगत कराया गया। इस सार्थक प्रयास से जनपद के कालीन बुनकर उद्यमी बनकर उभरेंगे व बदायूं जरी जरदोजी के साथ साथ कालीन के लिए भी मशहूर होगा। उपायुक्त उद्योग जैस्मिन द्वारा अवगत कराया गया कि आज के दौर में नैतिक खरीदारी की तरफ रुझान बढ़ रहा है इस कारण यह निर्यातकों का सीधे बुनकरों से संपर्क और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। बैठक में दिल्ली व नोएडा से आए निर्यातकों नेल्सन एडवर्ड सोलोमन, शिवानी सिंह मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें