बिल्सी। एसपीआरए सिद्धार्थ वर्मा ने सोमवार को नगर के बिसौली-कासगंज बाईपास मार्ग पर अपनी मौजूदगी में थाना पुलिस से वाहन चेकिंग कराई। साथ ही पुलिस को निर्देश दिए कि बगैर मास्क के बाइक चलाने वालों से जुर्माना वसूला जाए। उन्होंने देश में फैले कोरोना वायरस को लेकर जनता को सचेत करते हुए कहा कि इन दिनों देश में कोरोना वायरस का प्रकोप काफी तेज गति से फैल रहा है। इसलिए जनता को चाहिए कि वह शासन-प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। जब भी वह घर से बाहर निकले तो मुंह पर मास्क पहने और समय-समय पर अपने हाथों को सेनेटाइज करते रहे। सीओ एसके रेड्डी, कोतवाल धर्मेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।