सहसवान। तहसील क्षेत्र के गांव नगला वरन के बलवंत ने गांव के ही कुछ लोगों से जमीन खरीदी थी। जमीन का दाखिल-खारिज भी हो चुका है। आरोप है कि दबंग उसकी जमीन पर कब्जा करने के बाद निर्माण करा रहे हैं। तहसील स्तर पर लेखपाल से लेकर तहसीलदार, एसडीएम तक से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर उसने मुख्यमंत्री से शिकायत की। बुधवार को बलवंत ने जमीन कब्जा मुक्त कराने और दबंगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पर हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल पर बैठे बलवंत को डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो वह घर लौटा। संवाद