बदायूं। धान बेचने में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए डीएम कुमार प्रशांत के निर्देश पर विभाग की ओर से कंट्रोल रूम की स्थापना की गई हैं, साथ ही कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई है, जो अपने कार्य के साथ-साथ कंट्रोल रूम का कार्य भी करेंगे। इसमें विजयदीप सिंह, कनिष्ठ सहायक मोबाइल नंबर 9012682019 कंट्रोल रूम के प्रभारी के रूप में कार्य करेगे। कंट्रोल रूम सुबह नौ से शाम छह बजे तक खुला रहेगा। इसके अतिरिक्त रविवार व राजपत्रित अवकाशों को छोड़कर अन्य अवकाश के दिनों में सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक खुला रहेगा। संवाद