बदायूं। थाना कादरचौक के गांव नूरपुर और चौड़ेडा में तालाब की भूमि पर कुछ दबंगों ने अवैध कब्जा कर गन्ने की फसल उगा ली थी। शिकायत मिलने पर शनिवार को एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य राजस्व विभाग और पुलिस बल के साथ में मौके पर पहुंचे और जमीन को कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान वहां अफरातफरी का माहौल बना रहा।