बदायूं/ उझानी। शनिवार को कोतवाली उझानी में डीएम कुमार प्रशांत व एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने समाधान दिवस के मौके पर जनशिकायतें सुनीं।
ग्राम सरोता निवासी मुलार सिंह ने कहा कि उसकी ग्राम खजुरारा में स्थित संक्रणीय भूमि पर ग्राम कोटरा सारंगपुर के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। डीएम ने भूमाफिया से कब्जा मुक्त कराकर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गांव छतुइया निवासी बनवारी लाल ने शिकायत की। इसमें कहा कि एक बीघा खेत की मेड़ पर कुछ लोगों ने गलत तरीके से निर्माण कराने की तैयारी की है। इस पर डीएम ने थाना प्रभारी व तहसीलदार को मौके पर जाकर संयुक्त निरीक्षण कर मामले को निस्तारित करने के निर्देश दिए। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने जनता से अपील की कि आपसी मतभेद से घर बरबाद हो जाते हैं, इसलिए आपसी मनमुटाव को आपस में निपटा लेना चाहिए। घर की बात बाहर जाने से चर्चा का विषय बनता है। संवाद