बदायूं। सीडीओ निशा अंनत ने शुक्रवार सुबह विकास भवन स्थित कार्यालयों के अटेंडेस रजिस्टरों का अवलोकन किया। इसमें 44 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सभी अनुपस्थितों कर्मचारियों का स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं सीडीओ ने निर्देशित किया है कि उपस्थिति पंजिका का रखरखाव उचित तरीके से किया जाए। साथ ही यह भी कहा कि प्राप्त होने वाले आकस्मिक अवकाश के प्रार्थना पत्रों पर कार्यालयाध्यक्ष द्वारा स्पष्ट रूप से स्वीकृत/अस्वीकृत अंकित करते हुए तिथि अवश्य लिखी जाए। भ्रमण पंजिका निर्धारित प्रारूप पर बनाए जाएं। भ्रमण के बाद में वापसी अवश्य अंकित की जाए। साथ ही भ्रमण से पूर्व भ्रमण अधिकारी से स्वीकृत कराया जाए। वहीं कार्मिकों की उपस्थिति समय से सुनिश्चित कराने के लिए सभी कार्यालयाध्यक्षों द्वारा बायोमेट्रिक मशीन लगाई जाए।