बदायूं। जिला अस्पताल में मंगलवार देर शाम इलाज के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई। बताते हैं कि वृद्ध सुबह से अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में भर्ती था। देर शाम उसकी मौत होने के बाद परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि वृद्ध के इलाज में लापरवाही बरती गई। उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है। बाद में परिजन शव को अपने घर ले गए। संवाद