अलापुर। लावारिस घूम रहे एक भैंसे ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन ने उसे निजी चिकित्सक को दिखाया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। थाना क्षेत्र के गांव अलापुर के गांव कुफरी निवासी जयेंद्र पाल की चार साल की बेटी गौरी शाम को घर के पास बने मंदिर के पास खेल रही थी। इसी दौरान वहां लावारिस घूम रहा एक भैंसा आ गया। उसने गौरी पर हमला कर दिया, जिससे गौरी गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची के घायल होने की खबर सुनते ही परिजन में चीखपुकार मच गई। परिजन उसे आननफानन में निजी चिकित्सक के यहां ले गए, लेकिन देर शाम उसने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम है। ब्यूरो