फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी संकल्प पदयात्रा सफल बनाने की योजना बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में गांधी जी की 150वीं जयंती पर गांधी संकल्प पदयात्रा सफल बनाने की योजना बनाई। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. संघ मित्रा मौर्य ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश में महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर गांधी संकल्प यात्रा निकालने का निर्णय किया गया है। यह यात्रा उप्र की 80 लोकसभा, 403 विधानसभाओं में संपन्न होगी। यह यात्रा दो से 31 अक्तूबर तक चलेगी। बदायूं लोकसभा की पदयात्रा दो अक्तूबर को गुन्नौर विधानसभा से प्रारंभ होगी। समापन 30 अक्तूबर को बदायूं शहर में होगा। इस मौके पर अशोक भारती, सुधीर श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र गुप्ता, दुर्गेश वार्ष्णेय, विश्वजीत गुप्ता, अवनीश सिसोदिया आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें