फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ हिंसा के विरोध में रखा मौन उपवास

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। इस्लामिक इंटेलेक्चुअल बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना डॉ. यासीन अली उस्मानी के नेतृत्व में मौन उपवास का आयोजन किया गया। यूनियन क्लब में मौन उपवास से पहले उस्मानी ने कहा कि देश का माहौल खराब हो रहा है। भीड़ हिंसा के नाम पर लोगों की हत्या की जा रही है। दुनिया के महान लोकतंत्र में इस प्रकार की घटनाएं पूरी इंसानी बिरादरी और मानवता को शर्मसार कर रही हैं। सबसे दुख की बात ये है कि इस प्रकार की घटनाओं के किसी दोषी को आज तक वाजिब सजा नहीं दी जा सकी है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में राष्ट्रपति से कड़ा कानून बनाने की मांग की जाएगी। उस्मानी ने कहा कि रामपुर में आजम खां को परेशान किया जा रहा है। बदले की भावना से मौलाना जौहर यूनिवर्सिटी को खत्म करने की साजिश की जा रही है, जो ठीक नहीं है। इसके बाद सभी ने सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर को एक ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर अनस आफताब, मोहम्मद मियां, आशीष यादव, अवधेश यादव, तौसीफ, फखरे अहमद आदि मौजूद रहे। संत रविदास सेवा समिति के डॉ. सतीश कुमार, वीरेंद्र कुमार ने भी मौन उपवास का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें