फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गड्ढों से भरी शहर की सड़कें... कैसे चलें बेधड़क

विज्ञापन
जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शहर की सड़कों पर गड्ढों से बचने के लिए वाहन लहरा जाएं तो कोई बड़ी बात नहीं। बारिश में तो इनकी हालत जी का जंजाल बन जाती है। लोग फिसलते हैं, पालिका को कोसते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। हालांकि पालिका सवा चार करोड़ से शहर की कई सड़कों को बनाने की बात कह रही है लेकिन इस पर काम होता अभी दिखाई नहीं दे रहा।
विज्ञापन

शहर की मुख्य सड़कों की हालत बेहद खस्ता है। कई मुख्य इलाके ऐसे हैं जहां सड़कों पर लोग ठोकर खाते हैं। सड़कों पर बने गड्ढे कहीं-कहीं तो इतने गहरे हैं कि चौपहिया वाहन तक हिचकोले खा जाते हैं। दोपहिया वाहनों को तो गड्ढों से बचने के लिए लहराकर ही निकालना पड़ता है। रही सही कसर बारिश पूरी कर देती है जब इन सड़कों पर कीचड़ फैल जाती है।
सड़कों पर फिसलन से लोग चोटिल होते हैं तो पालिका को कोसने के अलावा कुछ नहीं कर पाते। शासन द्वारा सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश के क्रम में पालिका ने पिछले दिनों कुछ सड़कों पर 80 लाख की लागत से पैचवर्क का काम शुरू किया लेकिन मौसम खराब होने की वजह से जिन सड़कों को गड्ढा मुक्त किया गया, उनमें से कुछ पर कोलतार मिक्स गिट्टी नहीं डल पाई। ऐसे में वे सड़कें फिर से उधड़ने लगी हैं।
विज्ञापन

-
इन सड़कों की हालत बेहद खस्ता
- जफा की कोठी से टिकटगंज और पथिक चौक
- टिकटगंज से पुरानी चुंगी मार्ग
- जवाहरपुरी से बरेली रोड
- शहवाजपुर चौराहा
- गद्दी चौक से स्टेशन रोड
- पनबड़िया से सुभाष चौक रोड
-
गलियों की भी हालत खस्ता, घरों से निकलना दूभर
मुख्य सड़कों से इतर शहर की गलियों की तो हालत और भी ज्यादा बुरी है। लोचीनगला, शहवाजपुर, नेकपुर आदि में कई गलियां ऐसी हैं जहां जरा सी बारिश होने पर घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। लोचीनगला गली नंबर दो निवासी अनुज सक्सेना, अमोल आदि का कहना है कि पालिका सभासद से भी गली बनवाने की मांग की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
-
इन सड़कों की दशा बहुरने की उम्मीद
पालिका द्वारा 15 वें वित्त आयोग की धनराशि से शहर की कुछ सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है। इनमें टिकटगंज से जफा की कोठी वाली सड़क, सुभाष चौक से रजी चौक मार्ग, लालपुल से मीराजी चौकी रोड, नई सराय की सड़क, नेकपुर रोड और होली चौक मार्ग प्रमुख सड़कें शाामिल हैं। इन सड़कों को पालिका द्वारा बनवाने का दावा तो कई दिन से किया जा रहा है लेकिन फिलहाल काम गति नहीं पकड़ सका है। इन सड़कों पर करीब सवा चार करोड़ रुपये खर्च आएगा। जो धनराशि बच जाएगी, उससे प्रत्येक वार्ड की कुछ सड़कों को बनाया जाएगा।
-
शहर की कई सड़कें जर्जर हो गई थी जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। कई सड़कों पर पैचवर्क का काम कराते हुए गड्ढा मुक्त किया गया है। जो सड़कें ज्यादा खराब हैं उन्हें भी जल्द सही कराया जाएगा।
-फात्मा रजा, पालिकाध्यक्ष

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें