नगर पालिका की ओर से शहर में 10.64 करोड़ रुपये की लागत से 41 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। शनिवार को शहर विधायक आबिद रजा ने नगर पालिका में समारोह पूर्वक इसका शिलान्यास किया। शहर विधायक ने कहा कि सपा शासन में जितना विकास हुआ है उतना इससे पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने सपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों को गिनाया। नगर पालिका के सभासदों ने कहा कि आबिद रजा के कार्यकाल में विकास के दरवाजे खुल गए हैं। पिछले दिनों भी शहर में 51 निर्माण कार्यों का शिलान्यास हुआ था। ईओ ललतेश सक्सेना समेत नजीब अहमद, आमिर, अबरार, शारदा देवी, शकुंतला राठौर, नवीन विद्यार्थी, शबाब खां, सर्फराज, मंजरी वैश्य, राधा दिवाकर आदि रहे।