प्रतियोगिताएं : माध्यमिक की खेल प्रतियोगिता पुलिस लाइन मैदान में सुबह नौ बजे से।
धरना : आशा-संगिनी का अपनी मांगों को लेकर धरना सीएमओ कार्यालय परिसर में सुबह नौ बजे से।
जागरूकता अभियान : मिशन शक्ति 6.0 महिला थाना टीम की ओर से महिलाओं और बालिका को लेकर जागरूकता अभियान पुलिस लाइन पर सुबह 10 बजे।
शोभायात्रा : शहर में बिरुआबाड़ी मंदिर से श्रीराम बरात शाम चार बजे निकाली जाएगी।
श्रीरामलीला मंचन : आसफपुर में श्री आदर्श रामलीला कमेटी के रंगमंच पर धनुष यज्ञ की लीला का मंचन रात्रि 8 बजे से।
- बिल्सी के मोहल्ला संख्या छह स्थित रामलीला मेला मैदान पर रामलीला के मंच पर वृंदावन के कलाकारों द्वारा मारीच और ताड़का वध की लीला का मंचन रात 10 बजे से।
- दबतोरी गांव में चल रही श्रीरामलीला में श्रीराम-केवट संवाद की लीला का मंचन रात 10 बजे से।