विद्युत शिविर : बिल्सी क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग, कटिन्ना, मकरंदपुर और पुसगंवा-ब्यौली में बिजली बिल सुधार शिविर सुबह 10 बजे से।
खेलकूद : उझानी के एमजीपी कॉलेज के मैदान पर बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों की दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं पूर्वाह्न 10:30 बजे से।
- बदायूं शहर के स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन सुबह दस बजे से।
श्रीरामलीला : दहगवां में चल रहे माधव किसान मेले में भगवान श्रीराम का राजतिलक दोपहर 12 बजे से।