एसआईआर शिविर : एसआईआर के लिए जिले के सभी बूथों पर फॉर्म भरने का काम सुबह 10 बजे से किया जाएगा।
जनसभा : दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया बदायूं शाखा की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में जनसभा पूर्वाह्न 11 बजे से।
ज्ञापन : भारतीय किसान यूनियन टिकैत के संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दोपहर 12 बजे सौंपेंगे।
बैठक : राजकीय डिग्री कॉलेज में राजनीति विज्ञान परिषद की ओर से संविधान दिवस पर बैठक अपराह्न एक बजे से।
शिव महापुराण कथा : कामेश्वर धाम मंदिर जहांगीराबाद में शिव महापुराण कथा का आयोजन शाम 04 बजे से।
रामलीला : माधव किसान मेला में श्रीरामलीला का मंचन रात 08 बजे से।