हनुमान चालीसा का पाठ : बिल्सी में स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर पर बालाजी भक्त मंडली की ओर से हनुमान चालीसा का पाठ सुबह आठ बजे से।
भाषण प्रतियोगिता : बिल्सी के नन्नूमल जैन इंटर काॅलेज में भाषण प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से।
उद्घाटन : ककोड़ा मेले का उद्घाटन अपराह्न 2:50 बजे।
श्रीरामलीला : उसावां के मुख्य बाजार में चल रही श्रीरामलीला में तड़का वध की लीला का मंचन शाम छह बजे से।
महाकाल का शृंगार : बिल्सी के मोहल्ला संख्या छह मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर पर भोलेनाथ के भक्तों की ओर से महाकाल का शृंगार शाम सात बजे से