सुंदरकांड पाठ : बिसौली में श्री बालाजी बल्देवधाम गुधनी में हनुमान चालीसा के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन सुबह आठ बजे से।
स्काउट : केसरी सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में त्रिदिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर सुबह 10 बजे से।
अधिवेशन : सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश का स्थानीय नलकूप खंड तृतीय कार्यालय पर द्विवार्षिक अधिवेशन पूर्वाह्न 11 बजे से।
शोभायात्रा : बिसौली में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा अपराह्न दो बजे से।
श्रीमद्भागवत कथा : कुंवरगांव नगर के त्रिपोलिया स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा शाम चार बजे से।
शृंगार : बिल्सी के मोहल्ला संख्या छह मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर पर महाकाल का शृंगार शाम छह बजे।
श्रीरामलीला : बिसौली के श्रीजनता रामलीला कमेटी के भव्य मंच पर धनुष यज्ञ लीला का दिव्य मंचन रात आठ बजे से।
: खंडुआ के ठाकुरद्वारा में चल रही रामलीला में सीता हरण, सुग्रीव से मित्रता का मंचन रात आठ बजे से।