युवा संवाद : शहर के अवंतीबाई लोधी छात्रावास में विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट जानें कार्यक्रम सुबह दस बजे से।
रोजगार मेला : बिसौली के मदन लाल इंटर कॉलेज परिसर में रोजगार मेला सुबह दस बजे से।
रामलीला : गांव पिंडौल में चल रही रामलीला के मंच पर कलाकारों की ओर से राम वनवास की लीला का मंचन रात आठ बजे से।
- बिल्सी के मोहल्ला संख्या छह में चल रही रामलीला में कलाकारों की ओर से श्रीकृष्ण लीला का मंचन रात दस बजे से।
- आसफपुर स्थित जनता रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में धनुष यज्ञ का मंचन रात दस बजे से।
- वजीरगंज के हतरा रोड स्थित रामलीला मैदान पर सीता हरण की लीला का मंचन रात नौ बजे से।