स्वास्थ्य शिविर : सैदपुर सीएचसी की आरबीएस टीम की ओर से ग्राम सुरसैना में शिविर सुबह दस बजे से।
स्काउट गाइड शिविर : शहर के राजाराम महिला इंटर कॉलेज में भारत स्काउट गाइड का त्रिदिवसीय शिविर सुबह दस बजे से।
आंगन का उत्सव : बिल्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से अंबियापुर ब्लॉक मुख्यालय पर आंगन का उत्सव कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से।
शोभायात्रा : बिल्सी के मोहल्ला दो स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में मनाए जा रहे दस दिवसीय पर्यूषण पर्व के समापन पर नगर में भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा अपराह्न एक बजे।
श्रीरामकथा : बिल्सी के कछला रोड स्थित श्री माहेश्वरी धर्मशाला में श्रीराम-कृष्ण समिति की ओर से श्रीरामकथा का आयोजन शाम साढ़े तीन बजे से।