क्रिकेट मैच : गांव सिरासौल में चल रहे एसपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में रिसौली और नगला जाटान की टीम के मध्य मैच सुबह 10 बजे।
वालीबॉल टूर्नामेंट : एक दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता ‘एवेंजर्स प्रीमियर लीग सीजन-2 का फाइनल मुकाबला शहर के बस स्टैंड के निकट मैदान पर सुबह 10 बजे से।
किसान पंचायत : गांव कुदरनी में किसान नेता रामसिंह के आवास पर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनवीर सिंह राजपूत की मौजूदगी में पंचायत दोपहर 12 बजे से।
धरना : भारतीय किसान यूनियन (असली गैर राजनीतिक) की ओर से धरना प्रदर्शन अपराह्न एक बजे से।