खेल : राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा समारोह सुबह 10 बजे से।
- एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज महाविद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से।
विद्युत शिविर : बिल्सी नगर समेत क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग, कटिन्ना, निजामपुर में विद्युत शिविर सुबह 10 बजे से।
बैठक : किसान यूनियन टिकैत की ओर से सिक्स लेन सड़क निर्माण के दौरान अंडरपास की मांग को लेकर एआरटीओ चौराहे पर बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से।
किसान दिवस : विकास भवन के सभागार में किसान दिवस का आयोजन दोपहर 12 बजे से।
कलशयात्रा : दबतोरी क्षेत्र के ग्राम मुसिया नगला में श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व कलशयात्रा अपराह्न 2 बजे से।