हनुमान चालीसा का पाठ : बिल्सी के शिव शक्ति ओम मंदिर में बालाजी भक्त मंडली के सेवादार हनुमान जी का शृंगार कर चालीसा का पाठ सुबह आठ बजे से करेंगे।
भंडारा : बालाजी बलदेवधाम गुधनी में सामूहिक संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ के बाद भंडारा सुबह आठ बजे से।
विद्युत शिविर : बिल्सी नगर समेत क्षेत्र के गांव बैरमई खुर्द, कटिन्ना, निजामपुर, सुरसैना में ओटीएस शिविर सुबह 10 बजे से।
बार काउंसिल का चुनाव : उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव के लिए कचहरी में मतदान सुबह 10 बजे से।
बुद्धकथा : गांव बांस बरोलिया में भगवान बुद्ध की कथा दोपहर 12 बजे से।
श्रीरामकथा : गांव पिंडौल में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रीरामकथा अपराह्न एक बजे से।