कलशयात्रा : बिल्सी रोड स्थित गांव करनपुर में नौ दिवसीय श्रीमहाशिवपुराण कथा से पूर्व कलशयात्रा सुबह आठ बजे से।
सत्संग : गांव गुधनी स्थित प्रज्ञा यज्ञ स्थल पर आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग सुबह नौ बजे से।
जन आरोग्य मेला : जिले के सभी पीएचसी केंद्रों पर जन आरोग्य मेला सुबह दस बजे से।
शोभायात्रा : बिल्सी के मोहल्ला संख्या दो स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में मनाए जा रहे दस दिवसीय पर्यूषण पर्व के समापन पर भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा अपराह्न एक बजे से।
श्रीरामकथा : बिल्सी के कछला रोड स्थित श्री माहेश्वरी धर्मशाला में श्रीराम-कृष्ण समिति की ओर से श्रीरामकथा शाम तीन बजे से।