चालीसा का पाठ : बिल्सी के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्रीसंकटमोचन दरबार एवं तहसील रोड स्थित बालाजी भक्ति धाम पर हनुमान जी का शृंगार कर चालीसा का पाठ सुबह आठ बजे से।
स्वास्थ्य शिविर : बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से विकास खंड अंबियापुर के गांव मोहम्मदगंज में स्वास्थ्य शिविर सुबह दस बजे से।
रामलीला का मंचन : गांव नगला डल्लू स्थित जाहरवीर बाबा मंदिर के परिसर में चल रहे रामलीला मेले में रामलीला का मंचन अपराह्न दो बजे से।
महाकाल का शृंगार : बिल्सी के मोहल्ला संख्या पांच स्थित शिव शक्ति भवन एवं कुटी मंदिर में भक्तों की ओर से महाकाल का शृंगार शाम छह बजे से।