फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चाउमीन विक्रेता को पीट-पीटकर मार डाला, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
धर्मेश का फाइल फोटो। पीट-पीटकर हत्या की खबर के साथ
विज्ञापन
नूरपुर पिनौनी (बदायूं)। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव अजीतपुर मढ़ैया में चाउमीन विक्रेता धर्मेश (22) को पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने धर्मेश के भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह ठेला लगाने के दौरान एक मकान के सामने पानी गिरने पर आसपास के लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




अजीतपुर मढ़ैया का रहने वाले धर्मेश पुत्र शिशुपाल तीन भाइयों में मझले थे। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे धर्मेश ठेला लगाने की तैयारी कर रहे थे। साफ-सफाई करने के दौरान पड़ोसी मान सिंह के घर के सामने पानी गिर गया। इस पर मान सिंह और महेंद्र ने गालियां दीं तो धर्मेश ने विरोध किया। इस पर मान सिंह और महेंद्र के परिवार के बाबू, कन्हई, दीपक और राहुल लाठी-डंडे व रॉड लेकर आ गए। इन सभी ने धर्मेश और उनके भाई लोकेश पर हमला कर दिया। दोनों को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। धर्मेश को गंभीर चोटें आईं। परिवार वाले पहले उसे इस्लामनगर और फिर चंदौसी ले गए। हालत में सुधार न होने पर धर्मेश को मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बृहस्पतिवार रात करीब तीन बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

धर्मेश के चाचा कृष्णपाल की तहरीर पर पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने मान सिंह, महेंद्र और बाबू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन





धर्मेश की फरवरी में हुई थी शादी, गर्भवती है पत्नी



धर्मेश की फरवरी 2023 में शादी हुई थी। पत्नी गर्भवती है। धर्मेश की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस्लामनगर-सहसवान मार्ग पर शव रखकर लगाया जाम

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर युवक के परिवार वालों ने शुक्रवार शाम इस्लामनगर-सहसवान रोड पर शव रखकर एक घंटे जाम लगाया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर सीओ बिल्सी सुशील कुमार सिंह, इस्लामनगर इंस्पेक्टर हरेंद्र और उनकी पुलिस टीम पहुंच गई। परिवार वालों ने नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। सीओ ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाद में उन्होंने परिवार वालों को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया।

धर्मेश का फाइल फोटो। पीट-पीटकर हत्या की खबर के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें