फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चौकी इंचार्ज ने रोडवेज बस से खींचकर परिचालक को पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के बस स्टैंड पर चौकी इंचार्ज ने रोडवेज बस से खींचकर परिचालक को पीट दिया। उसका कसूर यह था कि उसने एक महिला को बस में बैठाने से मना कर दिया था। चौकी इंचार्ज परिचालक पर टूट पड़े। उसे बस से खींचकर कई थप्पड़ जड़ दिए। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

मामला मंगलवार दोपहर का है। उस दौरान एक रोडवेज बस बदायूं क्लब के पास खड़ी थी। बताते हैं कि उसी वक्त एक व्यक्ति बस में आकर बैठ गया। उसने खुद को परिवहन निगम का कर्मचारी बताया। उसके साथ एक महिला भी आकर बैठ गई। परिचालक ने उन्हें बताया कि बस लंबे रूट से आई है। अब शाम तक यहां रुकेगी। रात में यहां से रवाना होगी। वह और चालक कहीं जाकर आराम करेंगे। इससे वह व्यक्ति चिढ़ गया। उसकी परिचालक से कहासुनी हो गई। परिचालक का आरोप है कि इसी दौरान महिला ने उसके साथ हाथापाई कर दी। उसका रुपयों से भरा बैग भी छीनने की कोशिश की। सूचना पर रोडवेज चौकी इंचार्ज वहां पहुंच गए।
चौकी इंचार्ज परिचालक पर महिला से गलत व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उसे डांटने लगे और बस को वहां से ले जाने के लिए कहा। परिचालक ने कहा कि वह एआरएम से बात करेगा। इस पर चौकी इंचार्ज ने उसे बस से नीचे खींच लिया और पीटना शुरू कर दिया। बाद में उसे अपने साथ ले गए। मारपीट के वीडियो भी वायरल हुए हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर क्राइम गुरुदेव सिंह ने बताया कि इस घटना के संबंध में उनके पास कोई सूचना नहीं आई है। वह इसके बारे में जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें