फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बालाजी धाम और संकट मोचन दरबार में चढ़ाया चोला

Sun, 01 Nov 2026 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। नगर के तहसील रोड स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम में शनिवार को श्री बालाजी भक्त मंडली के सेवादारों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। बालाजी महाराज को भोग लगाया। सामूहिक आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। उधर, मोहल्ला संख्या चार, सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में भी धार्मिक आयोजन हुआ। महंत संजय शर्मा ने चोला चढ़ाकर विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें