फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: निजी अस्पताल में बालक की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के एक निजी अस्पताल में बुधवार को उपचार के दौरान एक बालक की मौत हो गई, जिससे उसके परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
विज्ञापन

कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र गांव कादरगंज निवासी सतीश ने अपने नौ माह के बेटे हिमांशु को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिवार वालों का कहना था कि बच्चे को निमोनिया हो गया है, जिससे उसकी हालत खराब है। बुधवार को बच्चे की हालत और ज्यादा खराब हो गई।
परिवार वालों ने आरोप लगाया कि उनके कहने के बावजूद डॉक्टर और स्टाफ बालक को देखने नहीं आए। जिससे बच्चे की मौत हो गई। ऐसे में उन्होंने हंगामा कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। बाद में उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजीव कुमार तोमर ने बताया कि बालक को निमोनिया हो गया था। सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें