फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बच्चों ने निकाली स्कूल चलो अभियान की रैली

विज्ञापन
उसावां में स्कूल चलो अ​भियान के तहत रैली निकालते बच्चे। संवाद - फोटो : shrinagar news
विज्ञापन
बिसौली/उसावां। स्कूल चलो अभियान के तहत संविलियन विद्यालय के बच्चों ने बृहस्पतिवार को प्रधानाध्यापक महेंद्रपाल के नेतृत्व में जन जागरूकता रैली निकाली। इसमें बच्चे एक रोटी कम खाओ, अपने सभी बच्चे पढ़ाओ। जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली का शुभारंभ शिक्षा समिति की अध्यक्ष कुसुमा देवी ने झंडी दिखाकर किया। रैली कस्बे के सभी वार्डों व गलियों में होती हुई विद्यालय में पहुंची। इस दौरान शिक्षिका दीपिका सिंह, नीतू गौतम, अनुज गुप्ता, नीतू यादव एवं शकुंतला देवी का सहयोग रहा। इसी तरह बिसौली संविलियन विद्यालय बंजरिया में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमसुख गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस मौके पर मनोज कुमार सिंह, पूनम लता, रचना, सुचिका, शालिनी, नेहा, सहित समस्त स्टाफ और कई अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें