फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बच्चों ने प्रस्तुत कीं रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर झांकियां

विज्ञापन
बिल्सी के बीडीवी कॉलेज में सजाई गई झांकी। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। नगर के भूदेवी वाष्र्णेय इंटर कॉलेज में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के महोत्सव के उपलक्ष्य में बच्चों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर झांकियां प्रस्तुत कीं। अलौकिक झांकियां देखने के लिए नगर के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

झांकियों में रामायण लिखते महर्षि वाल्मीकि, श्रीराम का बाल रूप, केवट भक्ति, अहिल्या उद्धार, सीता स्वयंवर, रामसेतु निर्माण, अशोक वाटिका में माता सीता, संजीवनी बूटी लाते हनुमान एवं राम दरबार आदि ने मन मोह लिया। बच्चों ने दीपों से मेरे प्रभु राम आए हैं, लिखा। सुंदर रंगोली भी सजाई। इस मौके पर अध्यक्ष अनिल वाष्र्णेय, प्रबंधक सुरेश बाबू वाष्र्णेय, दिनेश गुप्ता, अवनेश कुमार, संजीव गुप्ता, शशांक वाष्र्णेय, प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें