उझानी। अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में बृहस्पतिवार को वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस आयोजन में विद्यार्थियों ने विविध प्रेरणादायी किरदारों की भूमिका निभाकर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक रतन जिंदल व प्रधानाचार्य घनश्याम बाबू ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में प्रवेश यादव, प्रधानाचार्य राजरानी शिशु मंदिर और कुलदीप शर्मा उपस्थित रहे। बाल वर्ग में शिवांगी शर्मा ने प्रथम, अंकित शर्मा ने द्वितीय, गर्वित सक्सेना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, किशोर वर्ग में रघुराज ने प्रथम, आरुषि ने द्वितीय और ईशा शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए प्रबंधक रतन जिंदल ने उन्हें शुभकामनाएं किया। इस अवसर पर केशव त्रिवेदी, राजेश पाठक, श्वेता शर्मा, पारस अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद