पिंडौल विद्यालय में पौधरोपण करते बच्चे। संवाद
- फोटो : kathua news
बिल्सी। अंबियापुर विकास क्षेत्र के गांव पिंडौल में खंड शिक्षाधिकारी गौतम प्रकाश के नेतृत्व में चल रहे समर कैंप के पांचवे दिन अनेक खेलों का प्रशिक्षण शिक्षामित्र ने दिया। साथ ही समर कैंप में छात्र-छात्राओं का चहुंमुखी विकास की ओर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। 20 मई से ग्रीष्म अवकाश हो चुका है लेकिन जूनियर की कक्षाओं में समर कैंप लगाए जा रहे हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय पिंडौल में भी समर कैंप का आयोजन प्रतिदिन किया जा रहा है। समर कैंप योग व्यायाम के साथ साथ छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण किया और उसके बाद हरबेरियम फाइल तैयार की। कैरम बोर्ड भी खेल खेला। बच्चों का खेल खेल में मानसिक विकास, शारीरिक विकास और बौद्धिक विकास के लिए काम किया जा रहा है। समर कैंप का संचालन शिक्षा मित्र राजेश गुप्ता एवं मुकेश कुमार ने किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सौरभ श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। संवाद