समर कैंप में नाटक का मंचन करते बालिकाएं।-संवाद
ककराला/ सहसवान। राजकीय इंटर काॅलेज गभियाई के बच्चों ने समर कैंप में नाट्य मंचन सीखा। समूह बनाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व बाल विवाह अपराध है पर उन्होंने नाटक का मंचन किया। सभी बच्चों ने नाटक को मूर्तरूप देने का प्रयास किया। बच्चे बहुत उत्साहित रहे। बच्चों को जलपान कराया गया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह ने सभी बच्चों को क्या खाएं और क्या न खाएं विषय पर जानकारी दी। सहसवान के राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में चल रहे ग्रीष्मकालीन शिविर में छात्राओं को योग सीखा। माटी कला, टीम बिल्डिंग गतिविधियां, विविध प्रकार के खेल, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छता संबंधी कार्यशालाएं, पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं का निर्माण आदि का अभ्यास कराया जा रहा है। प्रधानाचार्य डॉ. नीतू चौधरी ने बताया कि इस समर कैंप का उद्देश्य छात्राओं को ज्ञान, रचनात्मकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति सजग बनाना है।
समर कैंप में नाटक का मंचन करते बालिकाएं।-संवाद