फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शिविर में बच्चों ने सीखा शीतल पेय पदार्थ बनाना

विज्ञापन
देवरहा बाबा पब्लिक स्कूल बिसौली में ग्रीष्मकालीन शिविर में शामिल छात्राएं। स्रोत: स्कूल - फोटो : देवरहा बाबा पब्लिक स्कूल बिसौली में ग्रीष्मकालीन शिविर में शामिल छात्राएं। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
बदायूं। देवरहा बाबा पब्लिक स्कूल बिसौली में 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के दौरान बच्चों ने शीतल पेय पदार्थ बनाना सीखा। उनको शिकंजी, रुहआफ्जा, सोडा सिकंजी , आमपना, जलजीरा आदि बनाना सिखाया गया। शिक्षिका श्वेता, रीता, रोमा , सिम्मी, सुंदरी, विनीता आदि के मार्गदर्शन मे बच्चों ने इसके सेवन के लाभ भी जाने। प्रधानाचार्या मीनू बत्रा एवं निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय ने बच्चों के ड्रिंक को सर्व करने के तरीके, हाथों की स्वच्छता व पेय पदार्थ की शुद्धता का परीक्षण किया। उनसे कुछ प्रश्न भी पूछे। बच्चों ने भी पूरे शिष्टाचार एवं आत्मविश्वास से प्रश्नों के जवाब दिए। इस अवसर पर सभी ने जलजीरा का सेवन किया। इसमें मधु, तनिष्का, सृष्टि, तन्वी, आशी, पल्लवी, नंदिनी माही, योगिता, अनिका और कनिका का योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें