अंबियापुर संविलियन स्कूल के गेट पर जमा गंदगी और जलभराव। संवाद
- फोटो : सवारियों का इंतजार करतीं बसें
बिल्सी। गांव अंबियापुर में स्थित संविलियन विद्यालय के गेट पर नाले की सफाई न होने से जलभराव है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे बने नाले की नियमित सफाई नहीं कराई जाती है। इससे सड़क पर भी पानी भर जाता है। कभी-कभी बच्चे फिसल कर गिर भी जाते है। अभिभावकों ने इस ग्राम प्रधान और ब्लाॅक के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया है लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने डीएम से शीघ्र जलभराव की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है। संवाद