सहसवान। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर अब सिजेरियन प्रसव की सुविधा मिलेगी। रविवार को यहां प्रसव केंद्र का शुभारंभ सर्जन डाॅ. चारु वार्ष्णेय ने किया। पहले दिन दो गर्भवतियों के ऑपरेशन कर प्रसव कराए गए।
पहला सिजेरियन प्रसव शाहिस्ता पत्नी इब्ने हसन निवासी जौनेरा व दूसरा सिजेरियन प्रसव प्रीति पत्नी अर्जुन निवासी गांव मुड़ारी सिधारपुर का हुआ। चिकित्साधिरी डॉ. प्रशांत त्यागी ने बताया कि ऑपरेशन समेत सभी चिकित्सा सुविधाएं अस्पताल में निशुल्क हैं। इस मौके पर महिला चिकित्साधिकारी डाॅ. पियूष यादव, एनेस्थीसिया डाॅ. उवनेश, ओटी टैक्नीशियन गिरीश, फ़राज़, सय्यद अशफाक अली, कृष्ण वल्लभ चतुर्वेदी, लक्ष्मी रानी जैन, पूनम अग्निहोत्री, सना, अलीशा, प्रीति, राधा, गौरी यादव, सलीम, सन्तोष, कृष्ण कुमार आदि स्टाफ मौजूद रहा। संवाद