फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाल विवाह, बेटा- बेटी में भेदभाव नाटक का हुआ सफल मंचन

विज्ञापन
-राजकीय हाई स्कूल खुनक में बाल-विवाह नाटक की प्रस्तुति देतीं छात्राएं। स्रोत- विद्यालय
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय हाई स्कूल खुनक में समर कैंप के 14वें दिन यौगिक श्वसन, सूक्ष्म क्रियाएं, योगासन कराने के साथ अनुलोम विलोम, कपालभाति, भ्रामरी, प्राणायाम कराया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओ ने लघु नाटक की शानदार प्रस्तुति दी। कक्षा 10 की छात्राओं ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर नाटक प्रस्तुत कर समाज को एक संदेश देते हुए सफल मंचन किया। कक्षा नौ की छात्राओं ने बेटा- बेटी में भेदभाव, पर्यावरण एवं स्वच्छता विषय पर सुंदर नाटक प्रस्तुत किया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं को पौष्टिक आहार की भी जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य नूतन रानी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में बौद्धिक व सामाजिक चेतना का विकास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें