फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुख्यमंत्री बोले- आपका बेटा पूरे देश का बेटा, जल्द आऊंगा इस्लामनगर

Wed, 31 Jul 2024 06:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बलिदानी के ​चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते पूर्व मंत्री डीपी यादव। संवाद
विज्ञापन
इस्लामनगर (बदायूं)। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान बलिदान हुए मोहित राठौर के चाचा सोमपाल से मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोबाइल फोन पर बात की। उन्होंने परिवार का हालचाल पूछा और कहा कि मोहित राठौर आपका बेटा ही नहीं पूरे देश का बेटा था। उत्तर प्रदेश सरकार आपके साथ है। वह जल्द ही इस्लामनगर आपसे मिलने आएंगे। कोई समस्या होने पर तुरंत सूचना दें। आपकी तत्काल मदद की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 10:17 बजे मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने बलिदानी मोहित राठौर के चाचा सोमपाल को कॉल की। उन्हें बताया कि मुख्यमंत्री आपसे बात करना चाहते हैं। उस दौरान मुख्यमंत्री दूसरे मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे। जैसे ही मुख्य सचिव ने उन्हें मोबाइल दिया कि मुख्यमंत्री बोले कि कोई परेशानी तो नहीं है। कैसे हो और आपका परिवार कैसा है। चाचा सोमपाल बोले कि कैसे होंगे हमारा तो बेटा चला गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहित राठौर केवल आपका बेटा ही नहीं पूरे देश का बेटा था और हमें उस पर गर्व है। वह परेशान न हों, जल्दी समय मिलने पर वह पूरे परिवार से मिलने इस्लामनगर आएंगे। कोई समस्या होने पर तुरंत बताएं, उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ने उनसे 1:43 मिनट तक बात की थी।
इधर पता चला है कि बलिदानी के परिवार वालों से मिलने भाजपा के दो-तीन केंद्रीय मंत्री भी आ रहे हैं। स्थानीय पुलिस इसकी तैयारियों में जुट गई है।

अखिलेश बोले- बदायूं से गहरा नाता, मोहित हमारा भी बेटा
- पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार सुबह 11 बजकर पांच मिनट पर चाचा सोमपाल को कॉल की। उन्होंने पहले हालचाल पूछा। फिर कहा कि मोहित राठौर आपका ही नहीं हमारा भी बेटा था। बदायूं से हमारा गहरा रिश्ता है। कोई समस्या हो तो बताना। हम जल्द ही बदायूं आपसे मिलने आएंगे। उनके बाद 12:10 बजे रामगोपाल यादव की कॉल आई। उन्होंने कहा कि बदायूं मेरा घर है मेरा परिवार है। हम आपके दुख में साथ हैं। मैं आपके यहां का सांसद (2010 में इस्लामनगर संसदीय क्षेत्र गुन्नौर में था) भी रहा हूं। 2:30 बजे शिवपाल सिंह यादव ने कॉल की। उन्होंने कहा कि बदायूं से हमारा बेटा सांसद है। यह हमारे घर का मामला है। आप हमारे भाई हो। हम आपके साथ खड़े हैं। इस समय विधानसभा सत्र चल रहा है नहीं तो मैं इस समय इस्लामनगर में ही होता। समय मिलने पर बहुत जल्द ही आपसे मिलने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें