फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी कल सहसवान में

विज्ञापन
Chief Minister's arrival in Budaun
विज्ञापन
बदायूं। मुख्यमंत्री योगी के सहसवान आगमन का मिनट टू मिनट का कार्यक्रम प्रशासन ने जारी कर दिया है। मंगलवार को वह करीब एक घंटा सहसवान में गुजारेंगे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार सुबह 10:05 बजे लॉ-मार्टीनियर कॉलेज ग्राउंड लखनऊ से बदायूं के सहसवान के लिए रवाना होंगे। वह 10:50 बजे सहसवान में बदायूं रोड किनारे बने हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से 10:55 पर कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। सुबह 11:00 बजे प्रमोद इंटर कॉलेज स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करने के साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। एक घंटे का समय देने के बाद दोपहर 12:00 बजे कार्यक्रम स्थल से हेलीपैड जाएंगे। हेलीपैड से दोपहर 12:05 पर शाहजहांपुर के जलालाबाद में स्थित काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के लिए रवाना हो जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें