फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया

Sun, 31 May 2015 07:45 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया। सिविल लाइंस स्थित शिवदेवी स्कूल में हुए कार्यक्रम में शिवाजी को हिंदू धर्म का ध्वजवाहक बताते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया। मुख्य वक्ता रामनिवास राजपूत, संघ चालक सर्वेश कुमार पाठक और डा. शुभेंद्र माहेश्वरी ने शिवाजी के चित्र पर माल्यार्पण कर भगवाध्वज फहराया। राजपूत ने कहा कि शिवाजी ने औरंगजेब की बर्बरता के बाद भी हिंदु धर्म की रक्षा का प्रण नहीं छोड़ा। उन्होंने दासता की जंजीरों को तुड़वाकर लोगों रक्षा भी की। अध्यक्ष पाठक ने जिस प्रकार शिवाजी ने मुगल सल्तनत की कट्टरता और अनीति के खिलाफ लोगों की चेतना को जागृत किया, वैसे ही संघ देशभक्ति की भावना जागृत करने का काम कर रहा है। रामप्रकाश गुप्ता, गिरीश बाबू, लीलाधर पाल, राजकुमार सेंगर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें