फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सलारपुर के औद्योगिक क्षेत्र में दिखा चीता

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी। शनिवार रात को सिविल लाइंस क्षेत्र के सलारपुर की औद्योगिक क्षेत्र में एक कर्मचारी ने चीता देखा तो छत से उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। रात में ही टीम मौके पर पहुंच गई और वीडियो देखकर चीता होने की पुष्टि की। टीम रातभर उसकी तलाश करती रही, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। इससे क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन

मामला बीती रात सामने आया। सलारपुर क्षेत्र में संचालित फैक्टरी में काम करने वाले गुड्डू ने बताया कि रात में करीब 12 बजे वह छत पर लघुशंका करने के लिए उठा था। छत से उसने टार्च की रोशनी में चीते को देखा। उसने मोबाइल से वीडियो बना लिया। कर्मचारी ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। टीम मौके पर पहुंची और वीडियो देखकर चीता होने की पुष्टि की। रात में टीम कॉबिंग करती रही। उधर, फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी उसकी तस्वीर कैद हो गई है।
वन दरोगा अशोक कुमार ने बताया कि वन्य जीव चीते की नस्ल का लग रहा है। दो टीम लगी हुई हैं। इसके चलने की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा होती है, यह नहीं पता किस क्षेत्र में गया है। औद्योगिक क्षेत्र के आसपास के गांव आरिफपुर नवादा, शिकरापुर, सलारपुर, आलमपुर,पडौलिया आदि गांवों के लोगों को चेतावनी दी गई है कि वह रात्रि के समय या दिन के समय जंगल में खाली हाथ न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें