फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सलारपुर के औद्यौगिक क्षेत्र में फिर दिखा चीता

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी। शनिवार रात को सिविल लाइंस क्षेत्र के सलारपुर की औद्योगिक क्षेत्र में एक कर्मचारी ने चीता देखा था। इसके बाद वन विभाग की टीम ने काबिंग की लेकिन उन्हें वह नहीं मिल सका। टीमें हटा ली गई लेकिन बुधवार शाम को चीता फिर से बाहर निकला तो राहगीरों की चीख निकल गई।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने सलारपुर क्षेत्र में रहने वाले लोगों से बुधवार सुबह कहा था कि चीता की एक घंटे में चाल 60 किलोमीटर होती है। वह क्षेत्र से कहीं चला गया है। अब डरने की कोई बात नहीं है। इसके बाद लोग निडर होकर औद्योगिक क्षेत्र के आसपास में घूमने लगे। बुधवार शाम को लोगों की नजर चीता पर पड़ गई। देखते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही गांव आरिफपुर नवादा, शिकरापुर, सलारपुर, आलमपुर,पडौलिया आदि गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं नवादा चौकी प्रभारी सुमित चौधरी भी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी । सूचना पर पहुंची वन विभाग की दो टीमों ने काबिंग शुरू की है। डीएफओ प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि चीता देखे जाने की सूचना पहले भी मिली थी। दो दिन से टीमें काबिंग कर रहीं थी, कहीं कुछ नहीं मिला था जिस पर टीम को हटाया गया था। शाम को फिर से सूचना मिली कि चीता को लोगों ने अपनी आंखो से देखा है। इसके बाद फिर से टीमों को लगाया गया हैँ। टीम के द्वारा देखे जाने पर ही साफ हो सकेगा कि कौन सा जानवर हैँ। अभी लोगों के बताने के अनुसार उसे चीता माना जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें